![Ballia Crime : चोरों ने दिन में ही चटकाया बंद मकान का ताला, पार किया कीमती सामान](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-07/screenshot_2024-03-25-15-15-41-38_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3946.jpg)
बलिया के इस इलाके को चार दिन से दगा दे रही बिजली, भाजपा नेता ने लिखा पत्र
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
बैरिया, बलिया : विगत चार दिनों से बिजली एक बड़ी समस्या बन गयी है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सहकारी क्रय विक्रय समिति बैरिया के अध्यक्ष सीबी मिश्रा ने गुरुवार को उप जिला अधिकारी बैरिया सुनील कुमार को पत्र लिखकर बैरिया की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
भाजपा नेता ने उपखंड अधिकारी अंबुज तिवारी का ध्यान अपेक्षित करते हुए बताया कि पिछले चार दिनों से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए कार्रवाई करें। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की कार्य पद्धति देखकर ऐसा लग रहा है कि विभाग योगी सरकार को बदनाम करना चाह रहा है।
अनर्गल प्रलाप करके बिजली आपूर्ति बंद कर देना, लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। विभाग के लोग अपना मोबाइल बंद कर लेते हैं। ऐसे में किसी दुर्घटना और अनहोनी के लिए किसको सूचना दिया जाय, यह समझ में नहीं आ रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर शासन की मंशा अनुसार विद्युत आपूर्ति तत्काल शुरू नहीं की जाती है तो बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
शिवदयाल पांडेय मनन
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments