15वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमकें बलिया के ये खिलाड़ी
बलिया : उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन के तत्वावधान में 15वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो 13 से 16 जून तक लखनऊ के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित किया गया। चैंपियनशिप 2024 में जूनियर वर्ग के 75 किग्रा भार वर्ग में बलिया के ऋषभ सिंह स्वर्ण पदक और 55 किग्रा भार वर्ग में रवि भूषण को कांस्य पदक तथा बलिका जूनियर वर्ग में 55 किग्रा भार वर्ग में पायल वर्मा स्वर्ण पदक विजेता रही।
राष्ट्रीय खेल, जो 28 से 30 जून 2024 तक मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित होना है, उसके लिए इन लोगो का चयन भी हुआ है। सभी खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ बलिया के अध्यक्ष ई. अरुण सिंह, सचिव धीरेंद्र शुक्ला, कबड्डी संघ के सचिव पंकज सिंह, वॉलीबॉल संघ के सचिव डॉ अरविंद शुक्ला, एथलेटिक संघ के सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव, खो खो संघ के सचिव वीरेश दुबे तथा जिला पंजा कुश्ती संघ के धनंजय उपाध्याय अध्यक्ष, असलम वारसी सचिव, चंद्रकांत राय संयुक्त सचिव, अजीत सिंह कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह, कुंदन गुप्ता आदि लोगो ने बधाई दी।
Comments