बलिया में गंगा किनारे मिली महिला की लाश, नहीं हो सकीं शिनाख्त
On




बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा गंगा घाट पर 40 वर्षीय महिला का शव बैरिया पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। इस संदर्भ में प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया है, किंतु सफलता नहीं मिली। शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त महिला लाल छिटदार साड़ी व ब्लाउज पहनी हुई है। बाल खुले हुए हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2025 10:44:43
"होली पर्व" मात्र एक परंपरागत उत्सव नहीं; जीवन का मनोविज्ञान है, और इसका एक अपना विशिष्ट सामाजिक दर्शन भी है।...
Comments