Milkipur ByElection Result 2025 : सपा को हराकर BJP ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Milkipur ByElection Result 2025 : सपा को हराकर BJP ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Milkipur By Election : मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने अयोध्या हार का बदला लिया है। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 61540 हजार वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 1991 से अब तक सपा ने यहां छह बार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा को सिर्फ दो बार ही सफलता मिली थी। इसके अलावा, बसपा के दो विधायक भी इस सीट से निर्वाचित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर करारी हार के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था, जिसे चंद्रभानु पासवान ने बचा लिया। यह जीत इस सीट के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। चंद्रभानु पासवान को 146141 हजार, जबकि अजीत प्रसाद को 84601 वोट मिले।

चौंकाने वाली बात यह है कि सपा प्रत्याशी अपने ही बूथ से हार गए। आज वह और उनके सांसद पिता अवधेश प्रसाद घर से नहीं निकले। घर पर ही ANI से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने कहा-भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की। अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया। कहा-ये झूठी जीत है। जिसका जश्न भाजपाई आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। जिन अफसरों ने घपलेबाजी की, वो सजा पाएंगे। न कुदरत उन्हें बख्शेगी, न कानून।

Post Comments

Comments

Latest News

दुल्हन की विदाई के लिए एक दर्जन बुलडोजर लेकर पहुंचा दूल्हा, सड़क पर काफिला देख चौंक गए लोग दुल्हन की विदाई के लिए एक दर्जन बुलडोजर लेकर पहुंचा दूल्हा, सड़क पर काफिला देख चौंक गए लोग
UP News : दुल्हन की विदाई आपने हैलीकॉप्टर, लग्जरी कार से लेकर पारंपरिक बैलगाड़ी या पालकी में देखी होगी। मगर,...
बलिया में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, प्रधान पुत्री की ससुराल से लौट रहे दो युवकों की मौत
अंग्रेजी में ट्रेंड हुए बलिया के 648 शिक्षक, डायट प्राचार्य बोले - 'छात्रों में इंग्लिश लैंग्वेज स्किल्स...'
बलिया की तीन खबरें : अभियुक्त को 10 दिन साधारण कारावास, रेणू सिंह बनीं प्रधान और...
22 फरवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा शनिवार, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : नहीं रहे भारतीय नौसेना से रिटायर्ड अफसर राजेश्वर सिंह
बलिया में नवागत अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले...