बलिया : नहीं रही पूर्व प्रधान मनोज यादव की मां, शोक की लहर
On




मझौवां, बलिया : बैरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत गोपालपुर उदयीछपरा निवासी पूर्व प्रधान मनोज की मां कमला देवी (82) का निधन सोमवार की शाम हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव जवार में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता दरवाजे पर लग गया।
पूर्व प्रधान मनोज यादव की मां कमला देवी काफी मृदुल स्वभाव की थी। गरीब परिवार के लोगों की मदद करना उनके स्वभाव में था। उनके यहां जो भी जाता था, वह निश्चित ही मदद करती थी। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के उदयीछपरा दुबेछपरा गंगा घाट पर किया गया, जहां अशोक कुमार यादव ने मुखाग्नि दी।
हरेराम यादव
Related Posts
Post Comments
Latest News
21 Feb 2025 22:18:39
Ballia News : नवागत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अनिल कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कहा कि शासन की...
Comments