बलिया पुलिस को मिली सफलता, हत्या का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार
On




बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में सिकन्दरपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने धारा 352, 118 (1), 109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सत्यम गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता (निवासी यारपुर बेदुआ थाना कोतवाली, बलिया) को गिरफ्तार किया है। सिकन्दरपुर पुलिस को यह सफलता जलालीपुर मोड़ पर प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय मय पुलिस टीम को मिली। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी, हेड कां. राममिलन व कां. धनन्जय माझी शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
Post Comments
Latest News
21 Feb 2025 22:18:39
Ballia News : नवागत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अनिल कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कहा कि शासन की...
Comments