बलिया की तीन खबरे : दो भाईयों को पांच साल की सजा, फंदे पर झूली महिला और...

बलिया की तीन खबरे : दो भाईयों को पांच साल की सजा, फंदे पर झूली महिला और...

तीन गोवंश के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
बलिया : फेफना पुलिस ने बघेजी गांव के पास से पिकअप पर लदे तीन गोवंश को बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन पर सवार आजमगढ़ जनपद के बदरे आलम उर्फ राजा, मऊ जनपद के हलधरपुर निवासी प्रियांशु उर्फ राज रावत तथा नरही थाना क्षेत्र के इच्छा चौबे के पूरा निवासी मोहित साहनी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पशुओं को सागरपाली-बैरिया मार्ग से वध के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

फंदे पर झूली महिला
सुखपुरा थाना क्षेत्र घरेलू कलह से परेशान होकर अपायल गांव निवासी अनीता (65) पत्नी स्व. बलराज वर्मा गुरुवार को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा ने आत्महत्या क्यों की ? पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

दो भाईयों को पांच साल की सजा
मारपीट के आरोपी दो भाइयों को कोर्ट ने गुरुवार को पांच साल की सजा सुनायी। न्यायालय ने दोनों पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी जितेंद्र व बच्चा लाल के खिलाफ साल 1992 में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए एसीजेएम ने दोनों भाइयों को दोषसिद्ध ठहराते हुए सजा सुनाया।

यह भी पढ़े बलिया में 'रोजी' ने ले ली पियूष की जान

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 22 से 28 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस और बलिया-दादर-बलिया समेत 13 ट्रेन, 11 गाड़ियों का बदला रूट

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया की तीन खबरें : अभियुक्त को 10 दिन साधारण कारावास, रेणू सिंह बनीं प्रधान और... बलिया की तीन खबरें : अभियुक्त को 10 दिन साधारण कारावास, रेणू सिंह बनीं प्रधान और...
रेणु सिंह बनीं प्रधानबलिया : मुरली छपरा ब्लाक की ग्राम पंचायत आराजी माफी बाल गोविंद उपाध्याय में हुए उपचुनाव में...
22 फरवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा शनिवार, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : नहीं रहे भारतीय नौसेना से रिटायर्ड अफसर राजेश्वर सिंह
बलिया में नवागत अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले...
बलिया की दो खबरे : वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जिला अस्पताल में...
बलिया में 'रोजी' ने ले ली पियूष की जान
22 से 28 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस और बलिया-दादर-बलिया समेत 13 ट्रेन, 11 गाड़ियों का बदला रूट