बलिया की तीन खबरें : अभियुक्त को 10 दिन साधारण कारावास, रेणू सिंह बनीं प्रधान और...




रेणु सिंह बनीं प्रधान
बलिया : मुरली छपरा ब्लाक की ग्राम पंचायत आराजी माफी बाल गोविंद उपाध्याय में हुए उपचुनाव में रेणु सिंह ने सुनीता देवी को 39 वोटो से हराकर प्रधान बनी है। चुनाव अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 809 वोटों में रेणु सिंह को 287 और उनकी प्रतिद्वंदी सुनीता सिंह को 248 मत मिले। इस तरह 39 वोटों से रेणु सिंह विजयी घोषित की गई। तीसरे नंबर पर राजेंद्र उपाध्याय रहे, जिन्हें 146 वोट मिले।
दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फेफना पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फेफना पुलिस क्षेत्र में मासूर थी। इसी बीच, धारा 64 (2) (उ), 351(2) बीएनएस बनाम राहुल पासवान पुत्र सुग्रीव पासवान निवासी एकौनी, थाना फेफना को मुखबिर की सूचना के आधार पर एकौनी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, हेका. रत्नाकर सिंह, कां. मधुकर उपाध्याय, मकां. बैजंती चौहान शामिल रहे।
ग्राम न्यायालय से मिली 10 दिन साधारण कारावास की सजा
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मानिटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप धारा 353 आईपीसी के मामले में ग्राम न्यायालय सिकन्दरपुर द्वारा दोषी करार देते हुए एक अभियुक्त को 10 दिवस का साधारण कारावास एवं 500/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शुक्रवार को अभियुक्त अजीत कुमार सिंह पुत्र भीष्मदेव सिंह (निवासी खड़सरा, थाना खेजुरी) को ग्राम न्यायालय सिकन्दरपुर द्वारा धारा 353 भादवि में दोषसिद्ध पाते हुए 10 दिवस का साधाराण कारावास एवं 500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को दो दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
Comments