Ballia News : नहीं रहे भारतीय नौसेना से रिटायर्ड अफसर राजेश्वर सिंह
On




बैरिया, बलिया : क्षेत्र के टोला सेवक राय निवासी भारतीय नौसेना के अवकाश प्राप्त आनरेरी लेफ्टिनेंट राजेश्वर सिंह (84) का निधन गुरुवार को उनके पैत्रृक आवास टोला सेवक राय में हो गया। निधन की सूचना पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। उनके अग्रज पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने बताया कि राजेश्वर सिंह भारतीय नौसेना के बहादुर ऑफिसर थे। उन्होंने सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेकर अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय नौसेना के विभिन्न महत्वपूर्ण मोर्चा पर उन्होंने सेवा दिया है। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
शिवदयाल पांडेय मनन
Related Posts
Post Comments
Latest News
22 Feb 2025 18:32:39
Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 20 पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती दी है। स्थानांरित पुलिसकर्मियों में 8 हेड...
Comments