Ballia News : नाबालिग लड़की से ज्यादती पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार




बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में नगरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने धारा 137 (2), 351 (4), 65 (2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह के साथ क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर की सूचना पर धारा 137 (2), 351 (4), 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश गौड़ पुत्र घूरा गौड़ व मोहन राजभर पुत्र रविन्द्र राजभर (निवासीगण : पाण्डेयपुर, थाना नगरा बलिया) को सिसवारकलां मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक के अलावा हेड कां. रणजीत यादव व संजय कुमार सिंह शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश
Comments