सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन ने पति को दिया जोर का झटका, फिर...




महाराजगंंज : पति के घर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर नवविवाहिता फरार हो गई। सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन के कारनामे से पूरे घर में हड़कंप मच गया। मामला घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा का है। दो दिन पहले ससुराल आई दुल्हन ननद के जेवर समेट अपने किसी साथी के साथ फरार हो गई। पति ने मायके वालों पर घटना में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी युवक की शादी कोठीभार थानाक्षेत्र के हरपुर पकड़ी उर्फ घिवहा निवासी युवती से सात फरवरी को हुई थी। वह 10 फरवरी को अपने ससुराल आई थी। घर मे भीड़-भाड़ होने के कारण उसकी ननद ने उसी के कमरे में अपना जेवर रखवा दिया था। पति का कहना है कि उसने तीन लाख पचास हजार का जेवर शादी में पत्नी को दिया था। लगभग दो लाख पचास हजार का जेवर उसकी बहन का था।
आरोप है कि 11 फरवरी की रात आठ बजे सभी लोग घर व संबंधियों के खाने के इंतजाम में लगे थे, तभी वह सारा जेवर लेकर फरार हो गई। पूरी रात आसपास तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह मायके में भी नहीं मिली। आरोप है कि दुल्हन के माता-पिता और भाई ने कहा कि उससे अब हम लोगों का कोई मतलब नहीं है। यहां दोबारा मत आना, इस बात को लेकर युवक ने उन लोगों के संलिप्त होने का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts
Post Comments

Comments