बलिया पुलिस को बस स्टैंड पर मिली सफलता, दुष्कर्म में वांछित युवक गिरफ्तार
On




बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रेवती थाना पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष रेवती प्रशान्त कुमार चौधरी मय हमराह हेड कां. स्वतंत्र गुप्ता, कां. सन्तराज यादव व विमलेश मौर्य क्षेत्र मे मामूर थे। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर धारा 64 (2)(एम), 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मंटू यादव पुत्र केशव यादव (निवासी कोलकला चांदपुर, थाना सहतवार, बलिया) को बस स्टैण्ड रेवती के पास से गिरफ्तार कर किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय अभियुक्त मंटू यादव को चालान न्यायालय भेज दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
Post Comments
Latest News
22 Feb 2025 22:50:37
झांसी : उत्तर प्रदेश के सीपरी बाजार थाना इलाके में शनिवार को एक महिला पर चाकू से हमलाकर हत्या कर...
Comments