बलिया धमकी ईओडब्ल्यू की टीम, 19 साल पुराने केस में एडीओ पंचायत गिरफ्तार

बलिया धमकी ईओडब्ल्यू की टीम, 19 साल पुराने केस में एडीओ पंचायत गिरफ्तार

बलिया : ईओडब्ल्यू की टीम ने खाद्यान्न घोटाले के आरोपी एडीओ (पंचायत) को गिरफ्तार कर लिया है। अचानक हुई ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से मनियर ब्लाक मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। अभियुक्त के विरुद्ध सिकंदरपुर थाने में वर्ष 2006 में खाद्यान्न घोटाला का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह पुत्र देवनाथ सिंह (निवासी ग्राम खटंगी थाना सिकंदरपुर) को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। एडीओ की गिरफ्तारी से ब्लॉक मुख्यालय पर अफरा-तफरी मच गयी। ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार मनियर विकास खंड के एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी विनीत पांडे और सरफराज अंसारी और अरविंद सरोज ईओडब्ल्यू वाराणसी शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments