दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगी बलिया पुलिस

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगी बलिया पुलिस

बलिया : दुर्गा पूजा को लेकर बलिया पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों की सुरक्षा को लेकर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने विस्तार से जानकारी दी है। 

बताया है कि दुर्गा पूजा और दशहरे के लिए जनपद बलिया में 37 निरीक्षक, 160 उपनिरीक्षक, 729 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 125 महिला आरक्षी, 7 महिला उप निरीक्षक, 660 होमगार्ड, 201 पीआरडी जवान, 1495 चौकीदार, एक कंपनी पीएसी, 8 फायर टेंडर के साथ-साथ अभिसूचना और यातायात के लिए अलग से पुलिस बल लगाया गया है। मंदिरों और रामलीला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जनपद में त्यौहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इस पर प्रशासन मुस्तैद है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी सभी गति विधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। 

Post Comments

Comments