उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बलिया : प्रशांत बने जिलाध्यक्ष, अजय सिंह संरक्षक 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बलिया : प्रशांत बने जिलाध्यक्ष, अजय सिंह संरक्षक 

बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का जनपदीय चुनाव व सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह रविवार को टाउन इंटर कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। संगठन के चुनाव में सर्वसम्मति से बेरुआरबारी इंटर कालेज के प्रशांत कुमार राय को अध्यक्ष व अमघाट इंटर कालेज के राजीव कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। वहीं, करम्मर इंटर कालेज के अजय सिंह को संरक्षक बनाया गया। 

संगठन के चुनाव से पूर्व अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान करने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी इंद्रसेन सिंह की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

सहायक चुनाव अधिकारी राकेश पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष, मंत्री व संरक्षक के अलावा टाउन इंटर कालेज के क्लर्क पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक अमित कुमार सिंह, जिला उपमंत्री ज्ञानप्रकाश राय, वरिष्ठ संगठन मंत्री अंजनी कुमार सिंह, संगठन मंत्री विजयलक्ष्मी सिंह, संयुक्त मंत्री विनीत कुमार तिवारी व प्रचार मंत्री रोहित कुमार सिंह को चुना गया।

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : जानिएं आज क्या कहते हैं आपके सितारे

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन में रहकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई सर्वोपरि होना चाहिए। कर्मचारियों के हितों के लिए कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रशांत राय ने धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। मैं हर समय अपने कर्मचारी भाइयों के लिए तत्पर रहूंगा।

यह भी पढ़े CBSE : साल में दो बार होगी परीक्षा, जल्द सार्वजनिक होगा नई योजना का मसौदा, जानिये लेटेस्ट अपडेट


इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री संजय पुंडीर, पर्यवेक्षक वेदप्रकाश द्विवेदी, देवरिया जिलाध्यक्ष, राजन कुमार पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, अरविंद राय, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, भूपेश सिंह, पवन सिंह, शिवशंकर ओझा, रमाशंकर राम, शिवसागर यादव, बृजनाथ राम, भरत राम, सुरेश बहादुर सिंह, रंजना श्रीवास्तव आदि थीं। अध्यक्षता अजय कुमार सिंह व संचालन डा. सुरेश राम ने किया।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा परिषद के युवा कर्मचारी की मौत बलिया : सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा परिषद के युवा कर्मचारी की मौत
Ballia News : मनियर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपट्टी गांव के पास गुरुवार की अपरान्ह ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार...
Ballia News : नाबालिग लड़की से ज्यादती पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार
बलिया : यातायात सिपाही सस्पेंड, वायरल हुआ था Video
UP Budget 2025 : बलिया और बलरामपुर को मिली राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात
बलिया में 34 उप निरीक्षकों का तबादला, बड़ी संख्या में बदले गये पुलिस चौकी इंचार्ज
बलिया की तीन खबरे : डीएम ने एक को किया जिला बदर, 19 लोगों पर मुकदमा, दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया पुलिस को मिली सफलता, हत्या का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार