Ballia News : पल्लवी सिंह को साइबर क्राइम पुलिस ने 19 माह बाद लौटाई बड़ी खुशी
On




Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व नोडल साइबर क्राइम थाना के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल टीम ने धोखाधड़ी कर पल्लवी सिंह के यूनियन बैंक के खाते में निकाले गये 50123 रुपये (पचास हजार एक सौ तेइस मात्र) न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस करा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 19.11.2024 को वादिनी मुकदमा पल्लवी सिंह पुत्री विरेन्द्र बहादुर सिंह (निवासी नगरा थाना नगरा, बलिया) द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके यूनियन बैंक के खाते से 27 जुलाई 2023 को कुल-50123 रुपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा-66 (डी) आई.टी. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु की।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल टीम ने त्वरित विधिक कार्यवाही शुरू की। फलस्वरूप 08.02.2025 को वादिनी पल्लवी सिंह का पैसा वापस मिल गया। पल्लवी ने बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। टीम में प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, निरीक्षक संजय शुक्ल (प्रभारी आईजीआरएस सेल बलिया), मुख्य आरक्षी मो. जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया), अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया), महिला आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया) व प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया) शामिल रहीं।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
Post Comments
Latest News
21 Feb 2025 22:18:39
Ballia News : नवागत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अनिल कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कहा कि शासन की...
Comments