Milkipur By-election : सपा के 40 स्टार प्रचारकों में सांसद प्रिया सरोज भी शामिल
UP News : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पहली बार सांसद बनी 26 साल की प्रिया सरोज भी शामिल है। प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी पक्की होने के बाद से सुर्खियो में हैं।
जेल में बंद आजम खान का नाम भी इस लिस्ट में है। इसके अलावा, डिंपल यादव, पूर्व मंत्री आनंद सेन, प्रो. रामगोपाल यादव, पवन पांडेय जैसे नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। मिल्कीपुर में 5 फरवरी को वोटिंग हैं। 8 फरवरी को परिणाम आएगा। सपा ने यहां से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने नए चेहरे चंद्रभानु को टिकट दिया है। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भी यहां से संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को उतारी है। तीनों प्रत्याशी पासी समुदाय से आते हैं।
Comments