5 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें Aaj ka Rashifal
मेष
आज का दिन शिक्षा और करियर के मामले में अच्छा है। आपको आज बच्चों की शिक्षा और उनके स्कूल कालेज में दाखिले को लेकर चिंता हो सकती है। वैसे इस काम में आप सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र के साथ ही आप आज घर के कुछ कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज नौकरी में अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी।
वृषभ
आपको आज सेहत के मामले में समझदारी और संयम से काम लेना चाहिए। अगर आप आज किसी रिश्तेदार से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आप सतर्क रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रोजगार और नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज आप अपना काम बनता देखकर प्रसन्न होंगे। आपको भाग्य मेहनत से बढ़कर कामयाबी दिलाएगा। लेकिन आपको आज ईर्ष्या करने वाले लोगों से सतर्क और सजग रहना होगा, यह आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको अनावश्यक खर्चों से भी बचना होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका वे लाभ उठाएंगे। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी
कर्क
आप उत्साहित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। मान सम्मान भी आपको आज प्राप्त होगा। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
सिंह
आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में फंसा है तो आज परेशानी हो सकती है। इसलिए कानूनी मामलों से आप आज दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना आज सफल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। और आपकी कोई चिंता भी परिवार के सहयोग से दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
कन्या
किस्मत आज मेहरबान है। आप आज जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिन लोगों के रिश्ते में तनाव है उनके संबंधों में भी सुधार होगा। अगर आप अपने जीजा या साले को पैसा उधार देते हैं तो, यह सोचकर मत दें कि वापस मिल पाएगा क्योंकि मिलने की संभावना कम रहेगी। आपका कोई जरूरी काम आज आप स्वयं टाल सकते हैं। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
तुला
आज आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए। कोई भी महत्वपूर्ण काम आप दूसरों के भरोसे न छोड़ें।आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मिल सकते हैं। बच्चों के साथ आपका तालमेल और प्रेम आज बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। आपको प्रेमी के साथ आनंददायक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई अधूरी चाहत भी पूरी होगी। आज इस राशि के लोगों में पढाई लिखाई की रुचि बनी रहेगी।
वृश्चिक
आपका दिन सफलतादायक रहेगा।आज कुछ ऐसे काम मिल सकते हैं, जो आपको पसंद होंगे। आपको अपने कामकाज में मित्रों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिल सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से फायदा हो सकता है। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
धनु
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसकी वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। अगर आप बैंक से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे।
मकर
आपको आज कारोबार में खूब लाभ मिलेगा, लेकिन आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कुछ नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको आज दोस्तों से भी अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
कुंभ
आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान और प्रभाव बढेगा। आज आपको अपने भाइयों से सहयोग मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति का भी आपको आज लाभ मिल सकता है। और कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए काम का भी आपको आज फायदा मिलेगा। अगर आज आप अपने कारोबार में कोई बदलाव करना है तो बहुत सोच-समझकर करें क्योंकि यहां गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। आज आप अपने बच्चों को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।
मीन
आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए और मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना चाहिए। अपकी मेहनत और अनुभव आपको आज सफलता दिलाएगी। आपको आज के दिन विदेश से भी फायदा हो सकता है। आपको आज जीवनसाथी को सफलता मिलने की भी खुशी होगी। आपके बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है तो इसमें आपको कोई गुड न्यूज मिलेगी। लव लाइफ मे आज आपके नई ऊर्जा का संचार होगा। भाइयों से सहयोग पाएंगेो।
Comments