Ballia News : फर्म के साथ धोखाधड़ी का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, मामला 49.56 लाख का




Ballia News : धोखाधड़ी के आरोपी कर्मचारी को फेफना पुलिस ने मुलायम नगर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि में वांछित गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। मामला फेफना थाना क्षेत्र स्थित बार्कले ऑटोमोबाइल्स (दशरथ बजाज) से जुड़ा है।
बार्कले ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर अशोक कुमार सिंह ने इस सम्बंध में दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि एजेन्सी में कृष्ण कुमार सिंह वाहनों के पंजीकरण व बीमा का कार्य देखता था, जबकि अनिल एकाउन्टेन्ट था। दोनों कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत व साजिश करके बिक्री किए गए वाहनों के पंजीकरण व बीमा से संबंधित धनराशि को एजेंसी के खाते में जमा न कर 49 लाख 56 हजार रुपए की चोरी कर ली है।
एजेन्सी के आडिट के समय उक्त दोनों कर्मचारियों ने इस तथ्य को स्वीकार भी किया। इसके बाद दोनों ने दस लाख 92 हजार रुपए वापस किया, जबकि शेष राशि शीघ्र ही एजेन्सी में वापस करने का भरोसा दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरमदिया निवासी कृष्ण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई मुकेश कुमार यादव के अलावा फौजदार यादव, मनेन्द्र यादव व शाह हुसैन थे।
रोहित सिंह मिथिलेश
Comments