बलिया : सुखपुरा ग्राम पंचायत की अनोखी पहल- बहनजी सुरक्षा के लिए 1090 नंबर लगाना

बलिया : सुखपुरा ग्राम पंचायत की अनोखी पहल- बहनजी सुरक्षा के लिए 1090 नंबर लगाना

यह भी पढ़े बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर


सुखपुरा, बलिया। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन को लेकर संचालित सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत सुखपुरा के शहीद स्मारक परिसर में महिलाओं के लिए संदेश एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090 से जुड़ी जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने एक और सिपाही को किया सस्पेंड

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने एक और सिपाही को किया सस्पेंड

लखनऊ 1090 मुख्यालय से टीम प्रभारी भूपेश अवस्थी, अमित शुक्ला, विपिन सिंह, अखिलेश यादव, बलराज चक्रवर्ती, प्रांशु सिंह ने मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण एवं 1090 के प्रयोग के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। कहा कि अगर कोई महिलाओं के साथ हिंसा करता है या सम्मान पूर्वक पेश नहीं आता है तो इस नंबर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अगर कोई फोन या इंटरनेट के माध्यम से परेशान करता है तो आप लोगों को 1090 का प्रयोग करना चाहिए। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपके साथ सम्मान पूर्वक न्याय दिलाया जाएगा। अगर सार्वजनिक स्थल पर या कार्यस्थल पर छेड़खानी हिंसा होती हो या घरेलू हिंसा से आप प्रभावित हैं तो आप इस नंबर का प्रयोग करके अपने आत्मसम्मान की रक्षा कर सकते हैं। महिलाओं ने टीम से प्रश्न भी पूछे और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। 

यह भी पढ़े बलिया : मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने दी यह चेतावनी

यह भी पढ़े बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने एक और सिपाही को किया सस्पेंड

छात्रा प्रियंका ने कहा कि यदि हम इस नंबर का प्रयोग करते हैं तो क्या हम को परेशान नहीं किया जाएगा। टीम ने उनकी जिज्ञासा को सकारात्मक रूप से शांत किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को 1090 से संबंधित कुछ कागजात एवं कीट प्रदान किया गया, जिसमें इस संबंध में  जानकारी दिया गया था। 

यह भी पढ़े बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने एक और सिपाही को किया सस्पेंड

सभी आगंतुकों का प्रधान सुखपुरा और समाजसेवी उमेश कुमार सिंह के तरफ से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुखपुरा अमित सिंह, ज्योत्सना यादव, बलिराम तिवारी, विनोद कुमार, सरोज, छोटे लाल यादव, प्रधान अभिमन्यु चौहान, अजय सिंह, राजेश सिंह, मंसूर अली, आकाश, गोलू, सूरज, लालपरी देवी, प्रियंका राजभर, सुषमा राजभर, सावित्री देवी, कलावती देवी, फूलमती देवी, लक्ष्मीनिया, कांति देवी, आकांक्षा सिंह, सुप्रिया, हर्षिता, आरजू, रेनू, ज्ञानती, सीता राजभर, प्रभावती देवी, विमला देवी, अमीषा गुप्ता, कंचन चौहान, पूजा चौहान, किरण चौहान इत्यादि महिला एवं छात्राएं उपस्थित थी।

 

Post Comments

Comments