प्रेमी संग कमरे में इश्क फरमा रही थी महिला, अचानक पहुंचा पति ; फिर...




UP News : बदायूं जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अलापुर के युवक को पति की गैरमौजूदगी में घर बुला लिया। इसी बीच खेत से लौटे पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में कमरे में पकड़ लिया। पति ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर डायल 112 की पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। महिला दूसरे समुदाय की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटते ही महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
मूसाझाग थाना क्षेत्र की महिला की अलापुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। महिला चार बच्चों की मां है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलने लगे थे। महिला का पति खेत पर सिंचाई करने गया था। इसी बीच महिला ने पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर प्रेमी को घर पर बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद होकर प्रेम संबंध में व्यस्त हो गए। इसी बीच आधी रात पति खेत से लौटकर घर आ गया। कमरे से आवाज आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों आपत्तिजनकर स्थिति में थे। इस पर पति ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरे दिन दोनों को जमानत मिल गई। बताते है कि महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। बच्चे पति के पास ही हैं। मूसाझाग थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी को पकड़ा था। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
Comments