पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने फेफना विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले...

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने फेफना विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले...

बलिया : प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव पर अपने फायदे के लिए संवेदन हीन राजनीति करने का आरोप लगाया हैं। पूर्व मंत्री ने फेफना थानांतर्गत पक्की कोट गांव में यादव बस्ती को लक्ष्य करके उसी गांव के मुस्लिम बस्ती के मनबढ़ों द्वारा किये गए हमले के बाद क्षेत्रीय विधायक द्वारा पीड़ित पक्ष तथा पुलिस पर समझौता करने का दबाव बनाये जाने की कड़ी निंदा किया हैं। कहा कि वोट बैंक के स्वार्थ में विधायक का मानवता को तिलांजलि देना शर्मनाक हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए का नारा देती हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम पर अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि क्या यदुवंशी समाज उनके लिए सिर्फ वोट बैंक हैं? क्या पीडीए सिर्फ छलावा हैं?

पूर्व मंत्री ने मीडिया को बताया कि एक राय होकर यादव बस्ती पर हमला उस समय किया गया, जिस समय बस्ती के सभी पुरुष सदस्य बस्ती के ही स्व. दारोगा यादव के शव का अंतिम संस्कार करने गंगा घाट गए थे। घर पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे थे। मामूली बात को लेकर  पूरे बस्ती में अराजक तरीके से हमला किया गया। घरों के दरवाजे, खिड़कियां, ग्रील, लाइट तोड़े गए।

15 वर्षीय छात्रा सीमा यादव को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह कोमा की स्थिति में हैं। इसके बाद भी क्षेत्रीय विधायक पीड़ित परिवार के घर न जाकर, आरोपितों को बचाने के लिए फ़र्ज़ी क्रॉस केस दर्ज करवाई और अब समझौता का दबाव बना रहे है। कहा कि घटना में थाना के हल्का इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध हैं। पूर्व मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे में आरोपितों गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया गया हैं। उनके साथ चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मोतीचंद गुप्ता, हरेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : रसड़ा कोतवाली के उर्दू अनुवादक की मौत 

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नाबालिग लड़की से ज्यादती पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार Ballia News : नाबालिग लड़की से ज्यादती पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में नगरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने धारा 137...
बलिया : यातायात सिपाही सस्पेंड, वायरल हुआ था Video
UP Budget 2025 : बलिया और बलरामपुर को मिली राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात
बलिया में 34 उप निरीक्षकों का तबादला, बड़ी संख्या में बदले गये पुलिस चौकी इंचार्ज
बलिया की तीन खबरे : डीएम ने एक को किया जिला बदर, 19 लोगों पर मुकदमा, दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया पुलिस को मिली सफलता, हत्या का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार
Aaj Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, यहां पढ़ें 20 फरवरी का राशिफल