Ballia News : प्यार में रिश्ता शर्मसार, भतीजे के साथ चाची फरार
On




बैरिया, बलिया : रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां भतीजे के साथ चाची फरार हो गयी है। सास ने बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया जा रहा हैं कि 24 वर्षीय विवाहिता अपने जेठ के बेटे के इश्क में पड़ गई थी। इसकी भनक किसी को नहीं थी और गुरुवार को दिन दहाड़े दोनों घर से फरार हो गये। काफी खोजबीन के बाद विवाहिता की सास को पता चला कि उसकी बहू अपने जेठ के बेटे के साथ कहीं भाग गई है। इसके बाद सास ने थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता एक बच्चे की मां है। वह बच्चे को अपने साथ लेती गई है। सास ने बताया कि मेरा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। मेरी बहू मेरे साथ गांव पर रहती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शिवदयाल पांडेय मनन
Related Posts
Post Comments
Latest News
21 Feb 2025 22:18:39
Ballia News : नवागत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अनिल कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कहा कि शासन की...
Comments