बलिया : दूध लेने जा रही किशोरी को मनबढ़ युवकों ने खेत में खींचा, फिर...
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घर से दूध लेने जा रही किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े, जिन्हें देख मानबढ़ युवक भाग खड़े हुए।
बताया जा रहा है कि घटना बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक किशोरी दूध लेने के लिए गांव के बगल में गई हुई थी, जहां दो युवकों ने जबरन उसे मक्के के खेत में खींच कर दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। किशोरी जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। फलस्वरुप आसपास के लोग घटनास्थल के तरफ दौड़े। लोगों को घटना स्थल की तरफ आता देख दोनों आरोपी भाग खड़े हुए।
किशोरी डर से कांप पर रही थी। घटना की तहरीर किशोरी के परिजनों ने बैरिया थाने में दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांचोपरान्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिवदयाल पांडेय मनन
Comments