5 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

5 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप दिन का आनंद ले पाएंगे। दोस्तों के साथ खेलने-कूदने की योजना बन सकती है। कहीं से आपको रुके हुआ पैसे आज आने की संभावना है। लेकिन आपको अपनी योजनाओं से गुप्त रखना है। जीवनसाथी आपसे काफी खुश रहेगा।

वृषभ
स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है लेकिन आपको इससे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें नहीं तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अत्यधिक खर्च से बचें। दोस्तों के साथ आज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। लव लाइफ खूबसूरत रहेगी।

मिथुन
दिन आज सकारात्मकता भरा बीतेगा। जीवन में अच्छे अनुभव मिल सकते हैं। वित्तीय लाभ की संभावना है। निवेश कर सकते हैं। बच्चों को समय दें। घर-परिवार से रिश्ते आपके काफी मजबूत रहेंगे। यात्रा का योग है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

यह भी पढ़े बलिया की रफ्तार निर्भय !

कर्क
कोई घटना आज आपका मन अशांत कर सकती है। इसलिए ऐसी घटनाओं को याद करने का कोई फायदा नहीं है। इससे बचें। यात्रा हो सकती है। लाभ लें। परिवार का कोई सदस्य आज घर आ सकता है या खुशखबरी देगा। रोमांटिक सैर-सपाटा का भी योग बन सकता है।

यह भी पढ़े महाअष्टमी और नवमी कब है ? ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश कुमार उपाध्याय जानें शुभ मुहूर्त

सिंह
आज आपसे कोई प्रभावशाली व्यक्ति मुलाकात कर सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी कॉम्फिडेंस भरा रहेगा। विचारों पर गहरा प्रभाव डालेगा। लेकिन आपको वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ शांति भरे लहजे में पेश आएं।

कन्या
आज आपको कुछ लोग डराने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपको डरना नहीं है। बल्कि डटकर मुकाबला करना है। घर में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में खुशहाली के लिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है।

तुला
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ निराशा हो सकती है। निवेश शुरू करने का प्रयास करें। कोई आपका खास दोस्त विश्वासघात कर सकता है।

वृश्चिक
आज काम से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। निवेश के अवसरों का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें। बच्चे आपको आज थोड़ा निराश महसूस करा सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांस आपको खुश रखेगा।

धनु
आज आपका तेज दिमाग आपको नई जानकारी से अवगत कराने में मदद करेगा। भविष्य को लेकर चिंता करने से बचें। पैसे को सोच-समझकर खर्च करें। रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लगन और धैर्य आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

मकर
अपने अंदर की नकारात्मक भावनाओं को बाहर निकालने का प्रयास करें। दोस्तों के घर जाने का मन बना सकते हैं। प्रियजनों के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन बना सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात आपका दिन  बना देगी। प्रेमी से आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
आज अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखें। किसी अनजान आदमी से आपकी मुलाकात हो सकती है। उसके बहकावे में आने से बचें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सकारात्मक मुनाफा मिलने की संभावना है। यात्रा प्रेमी के साथ संभव है।

मीन
आज दिन आपके फेवर में रहेगा। वित्तीय लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसे का प्रबंध होगा। पैसे को लेकर चिंता करने से बचें। कीमती समय का सही उपयोग करें। फालतू में समय बर्बाद करने से बचें।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया की रफ्तार निर्भय ! बलिया की रफ्तार निर्भय !
बलिया : जवना के क्लिष्टता सरलता में विलक्षण सामंजस्य बा-ठीक आचार्य रघुनाथ शर्मा के संस्कृत वांग्मय-अस दुरूह, बाकिर उन्हुका शख्सियते...
इन जनपदों के बदले बीएसए
5 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया : जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, इस मांग पर अड़े परिजन
बलिया में सामने आया बैंककर्मी का खेल : कैशियर ने फर्जी हस्ताक्षर से निकाला 7.99 लाख, मुकदमा दर्ज
अभिनेत्री इसिका कोपीकर ने बलिया की ब्यूटीशियन रिंकू पटेल को दिया बेस्ट अवार्ड
महाअष्टमी और नवमी कब है ? ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश कुमार उपाध्याय जानें शुभ मुहूर्त