सुहागरात के अगले दिन दुल्हन बनीं मां, दिया बेटे को जन्म
The bride became a mother on the second day of the wedding




प्रयागराज : बैंड बाजा बजा... द्वारचार हुआ... दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूजे को वरमाला पहनाया। खुशी-खुशी शादी की रस्में पूरी हुई। विदा होकर दुल्हन पिया घर गई, लेकिन शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन मां बन गई है। इस घटनाक्रम को लेकर दुल्हन और दूल्हे के बीच बवाल मचा हुआ है। दूल्हे ने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है। वह दुल्हन और उसके बच्चे को स्वीकार करने से मना कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला प्रयागराज के करछना तहसील का है। निर्धारित 24 फरवरी को बड़े धूम धाम से शादी हुई। अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा। वहां ससुराल में दिनभर दुल्हन की मुंह दिखाई का रस्म चला। 26 फरवरी की सुबह बहू उठी और घर में सबको चाय बनाकर दिया। इससे घर के लोग बड़े खुश थे। दोपहर बाद बहू ने अपनी सास को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। यह सुनते ही आनन फानन में गाड़ी बुलाई गई और लोग दुल्हन को लेकर करछना सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की और बताया कि दुल्हन तो प्रेग्नेंट है। उसकी डिलीवरी का समय आ गया है। यह सुनकर दूल्हे के परिवार वाले परेशान हो गए।
कहा कि अभी दो दिन पहले ही तो शादी हुई है। दुल्हन के हाथ से मेहंदी के रंग भी नहीं छूटे, यह प्रेग्नेंट कैसे हो सकती है? चूंकि डॉक्टरों ने दुल्हन को डिलीवरी के लिए भर्ती कर लिया था, इसलिए तत्काल उसके परिजनों को बुलाया गया। बाहर पंचायत होने लगी। इतने में अस्पताल के अंदर से खबर आई कि बहू ने बेटे को जन्म दिया है। यह सुन दूल्हे ने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है। वह ना तो बच्चे को स्वीकार करेगा और ना ही दुल्हन को।
वहीं, दोनों पक्षों में बवाल बढ़ गया। दुल्हन के मायके वालों का कहना है कि इनकी शादी मई 2024 में ही तय हो गई थी। उसके बाद से ही दोनों का मिलना-जुलना था। जबकि दूल्हे के पिता ने कहा कि वह बहू को नहीं अपना सकते। कहा कि लड़की वाले अपना सामान ले जाएं और उनका सामान दे दें। हालांकि इस पंचायत में कोई फैसला नहीं हो पाया तो दुल्हन के परिजन लड़की लेकर अपने घर चले गए।

Related Posts
Post Comments

Comments