जानिएं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

जानिएं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल


ज्योतिष में चंद्र को कर्क राशि का स्वामी माना गया है। ये ग्रह माता का कारक है और हमारे मन को नियंत्रित करता है। चंद्र को युवा, सुंदर, गौर वर्ण वाला बताया गया है।  चंद्र के हाथों में एक मुगदर और एक कमल रहता है। चंद्र के लिए ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
  
मेष
आज निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। 

वृष
आज नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन
आज कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा। 

कर्क
आज दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।

सिंह
आज मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े।

कन्या
आज निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी। 

तुला
आज काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक
आज  भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा। 

धनु
आज  काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। 

मकर
आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। 

कुंभ
आज नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी। व्यापार से लाभ होगा। 

मीन
आज आय से संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। 

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post Comments

Comments

Latest News

CBSE ने छात्रों को दिया होली गिफ्ट : टेंशन फ्री होकर होली खेलें स्टूडेंट्स, बाद में दे सकेंगे 15 मार्च को होने वाला एग्जाम CBSE ने छात्रों को दिया होली गिफ्ट : टेंशन फ्री होकर होली खेलें स्टूडेंट्स, बाद में दे सकेंगे 15 मार्च को होने वाला एग्जाम
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने 15 मार्च को होने वाले एग्जाम पर बहुत बड़ा अपडेट दिया।...
14 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : युवती ने चुनीं मौत की राह, मगर क्यों ?
बेटे के सामने पत्नी का गला घोंटकर थाने पहुंचा पति, बोला...
थाने में निलामी : बलिया में एक लाख 28 हजार रुपये में बिकी 25 लावारिस बाइकें
Ballia News : साली की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, पत्नी समेत पांच घायल
बदमाशों ने सरेराह चाचा-भतीजे पर बरसाई गोलियां, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कम्प