20 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

20 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार, करियर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज कारोबार में किसी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कम प्रयास में अधिक मुनाफा अर्जित करेंगे। धन लाभ के मौके मिलेंगे। दोस्तों की सहायता कर सकते हैं। आय के साधनों के लिए अधिक दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी, आसान से धन प्राप्त होगा, लेकिन किसी अजनबी की बातों में न आएं वरना धन हानि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ 
आज सावधानी से काम करने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्यों को कल पर न टालें। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें वरना गलती होने पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आय ठीक रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। मामलों का धैर्यपूर्वक समाधान निकालें।

मिथुन 
आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। मशीनीकृत चीजों से चोट लगने की आशंका है। व्यापार के विस्तार के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। निवेश की योजना टालें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। नौकरीपेशा जातकों को बेवजह की बातों से दूर रहने की जरूरत है। अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। तनाव से बचें। घर का वातावरण ठीकठाक रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण ज्यादा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

यह भी पढ़े बलिया पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक : अस्पतालों की व्यवस्था चाक-चौबंद करने का निर्देश, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

कर्क 
आज का दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुख-साधनों की वस्तुओं में खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। धैर्य से काम लेंगे तो हालात में सुधार खुद दिखेगा। रोजगार से जुड़े प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। उत्साह बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। किसी के बहकावे में आने से बचें।

यह भी पढ़े चंद्रशेखर हाफ मैराथन का 'बोल्ट' बना मुजफ्फरनगर का अक्षय, बलिया में खेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

सिंह 
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना आपको मान-सम्मान की हानि हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कारोबार में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के कार्यकुशलता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में माहौल मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के चिड़चिड़े स्वभाव को नजरअंदाज करें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या 
आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार के विस्तार के लिए अगर कोई कर्ज आदि लेने का प्रयास कर रहे थे तो उसमें सफलता मिल सकती है। हालांकि आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान होना पड़ सकता है। कार्यों में देरी आपको चिड़चिड़ा कर सकती है। तनाव लेने से बचें। आज आप साफगोई के साथ बात करना पसंद करेंगे। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

तुला 
आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। रोजगार से जुड़े प्रयास कर रहे जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आज आप सूझबूझ के दम पर उनको परास्त कर पाएंगे। कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश में जुटे जातकों को कोई निजी कार्य मिल सकता है। लापरवाही से बचें। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक 
आज कोई अज्ञात भय सता सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, बेहतर होगा कि आज बेवजह की बातों पर ध्यान न लगाएं। चिंता करने से बचें, क्योंकि आपका दिन अच्छा रहने वाला है। विवाद आदि में फैसला आपके पक्ष में होने के आसार हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आय में इजाफा होगा। दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक संबंध रहेंगे।

धनु 
आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। आज आपको कारोबार को रामभरोसे छोड़ने से बचना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में कटुता का इस्तेमाल न करें। अहम फैसले सोच-विचार के बाद ही लें। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। कारोबार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आय जरूरत से ज्यादा ही रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद की स्थिति हो सकती है, लेकिन बुजुर्गों के हस्तक्षेप से माहौल सामान्य हो जाएगा।

मकर 
दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आनंद में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। परिवार और करीबी मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यों के दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है, गलतियां होने पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। दीर्घकालिक निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं।

कुंभ 
सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। बेचैनी की शिकायत हो सकती है। आज किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। निवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि लापरवाही से बचें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

मीन 
आज खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आज संपत्ति आदि में निवेश आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाइयों के सहयोग से भविष्य में धन लाभ कमा सकते हैं। बुरी संगत से दूर रहें वरना पछताना पड़ सकता है। आज आनंद की प्राप्ति होगी। घर पर किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। शाम को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

22 अप्रैल से वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी चलेगी यह नई ट्रेन, देखें समय-सारिणी और रूट 22 अप्रैल से वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी चलेगी यह नई ट्रेन, देखें समय-सारिणी और रूट
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा...
घिनौनी करतूत आई सामने... ऐसे पकड़ा गया छात्रा को ब्‍लैकमेल करने वाला शिक्षक
शादी के बाद दूल्हे ने उठाया घूंघट, पत्नी की जगह निकली सास
20 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
विधायक केतकी सिंह को पत्र सौंपकर पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने उठाई यह मांग
बलिया में 61 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण कर परिवहन मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
चंद्रशेखर हॉफ मैराथन : टूटा 6 साल का रिकार्ड... जगी नई उम्मीद, देखें तस्वीरे