UP में चली तबादला एक्सप्रेस, 41 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

41 PCS officers transferred in UP

UP में चली तबादला एक्सप्रेस, 41 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। पहले आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया, फिर 41 पीसीएस अधिकारियों का होली से पहले तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी गई है। पीसीएस जैनेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया बनाया गया है। पीसीएस जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रामपुर और संजय कुमार सिंह को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया है।

पीसीएस गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थनगर का अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) बनाया गया है। जबकि ममता मालवीय का अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसी तरह जैनेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया, दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी, पूर्णिमा सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बरेली और भानु प्रताप यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर के पद पर भेजा गया हैं। अतुल कुमार द्वितीय का अपर आयुक्त आजमगढ़, राजीव पांडेय का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इटावा और मनोज कुमार तिवारी का अपर आयुक्त बस्ती मंडल में तबादला किया गया है।

वहीं विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। ज्ञानेश्वर प्रसाद को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मैनपुरी, खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर, भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर, अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ललितपुर, संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं, जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रामपुर और ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सिद्वार्थनगर बनाया गया है। रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र, नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) औरया और रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एटा नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े सिपाही ने खुद को मारी गोली, बुलेट सिर के आर-पार

तबादलों के क्रम में राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मेरठ, राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर, मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कासगंज बनाया गया है। इसी तरह सुशील कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मुजफ्फरनगर, जयजीत सिंह हौरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महराजगंज, जितेंद्र पाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मुरादाबाद और दिग्विजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर देहात नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में करंट से बालक की मौत, होली खेलते समय हुआ हादसा, मचा कोहराम

रतन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंदौली, चंदेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संतकबीरनगर, योगेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जालौन, अनिल कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखीमपुर खीरी बनाया गया है। वहीं, दिनेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फर्रुखाबाद, अशोक कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रावस्ती, सौरभ शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पीलीभीत, रंजीत कुमार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंबेडकर नगर और देश दीपक सिंह को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बरेली बनाया गया है।

संजय कुमार सिंह को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया है। लवी त्रिपाठी को मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशुतोष कुमार राय को मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह अंगद यादव को उप जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान, सामने आ रही ये बड़ी वजह बलिया : सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान, सामने आ रही ये बड़ी वजह
बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में होली के दिन सास की फटकार से क्षुब्ध विवाहिता ने रविवार...
Ballia News : राजेश हत्याकांड में सात गिरफ्तार, बाल अपचारी भी शामिल
Ballia News : दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष गिरफ्तार
बलिया में बहन के ससुराल आई किशोरी को गन पॉइंट पर अगवा कर गैंगरेप
बलिया की पांच खबरे : मारपीट में 14 घायल, 27 को प्रवेश परीक्षा, आज से शुरू होगा...
Ballia News : दिव्यांशु शेखर सिंह ने CGL में भरी सफलता की उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा आपका सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल