15 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Today's Horoscope




मेष
आज आपके ग्रह गोचर विपरीत हैं, ऐसे में आपको शांत रहने की जरूरत है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। आपका प्यार आपके और परिवार के बीच दरार डालने की वजह बन सकता है। प्यार इंसान को सौम्य और व्यवहारिक बनाता है, कठोर नहीं। इस पर विचार करें और सही निर्णय लें। नौकरी-धंधे में अनुकूलता रहेगी। धन की स्थिति सामान्य है। फिजूल खर्चों पर अंकुश लगाएं।
वृषभ
आज किसी भी कीमत में अपना धैर्य नहीं खोएं। आपके करीबी नुकसान पहुंचाने और आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। सतर्क रहें अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। आपके प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आपका जीवन साथी आपकी लाइफ को खुशियों से भर देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्कप्लेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कहीं से धन मिल सकता है।
मिथुन
आज आपको निजी जीवन में शांति और सुकून मिलेगी। पेशेवर मोर्चे में स्थिरता का अनुभव करेंगे। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन आपको अभी कड़ी मेहनत और थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। शाम को अपने साथी के साथ डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और धन की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है।
कर्क
आज आप निजी जीवन में बहुत सारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और रेस्ट करें। छात्रों को अपने शैक्षणिक क्षेत्रों में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिटनेस पर फोकस रखेंगे। पेशेवर मोर्चे में दिन सामान्य रह सकता है। वर्कप्लेस में बैक सीट पर बैठने से काम नहीं होगा। आगे आना होगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी।
सिंह
आज पेशेवर मोर्चे पर दिन ठीक -ठाक रहेगा। कोई अवसर हाथ से निकल सकता है। इसका सीधा असर आपकी आर्थिक पर पड़ सकता है। सब कुछ आपके विवेक पर निर्भर करेगा। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ख्याल रखें और खान-पान का ध्यान रखें। योगासन और मेडिटेशन करेंगे, तो राहत मिल सकती है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए शानदार है। ग्रह गोचरों की अनुकूलता रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अपने प्रेम जीवन के बारे में मां से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। वैसे आपके लिए बेहतरीन अवसर आने वाले हैं और उनमें से प्रत्येक आपके प्रेम जीवन को मजबूती प्रदान करने की क्षमता रखता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन की स्थिति सुखद बनी हुई है। आज नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।
तुला
आज का दिन खुशियों से भरा हुआ है। आप पार्टी करते नजर आ सकते हैं। प्रियजनों के साथ मिलने-जुलने का अवसर मिलने वाला है। जीवन में प्यार की बहार रहेगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में जल्द सुधार हो सकता है। आज भाग्य का साथ रहेगा। जीवन का आनंद लें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करने से आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। शनि मंत्रों का जप करें और भैरो मंदिर में नारियल अर्पित करें।
वृश्चिक
आज यदि आप अपने लक्ष्यों को पूरी ईमानदारी से हासिल करना चाहते हैं, तो अपने विचारों में स्पष्टता लाएं। यह निजी जीवन के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी लागू होता है। आज अपने साथी के साथ दीर्घकालिक विचार साझा करें और एक-दूसरे के साथ खूब मौज-मस्ती करें। साझेदारी और सहयोग के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आपका मीठा व्यवहार संबंधों में मजबूती ला सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। शनि मंदिर में नारियल और तेल चढ़ाएं। आज भाग्य का साथ मिलेगा।
धनु
आज आप बात करते समय शब्दों के चयन पर पूरा ध्यान रखें। आवेगवश कुछ ऐसा कह देंगे, जिसका दूसरों पर निगेटिव असर होगा। आज का मंत्र है- आशावादी, शांत, और संयमित रहना। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज साहसिक कदम उठाने का दिन है। जोखिम लेने में संकोच न करें। चूंकि, अभी आपके करियर में थोड़ा-बहुत अप-डाउन है, जिसके चलते आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देवता का ध्यान करें और मर्यादित बने रहें।
मकर
आज आपका कोई करीबी आपको अपनी उंगली पर नचाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन आप सामने वाले की मंशा को जल्दी भांप जाएंगे। आप तेज-तर्रार रहेंगे, जिसकी वजह से कोई आपका फायदा नहीं उठा पायेगा। आप अपनी चतुरता से मूर्ख बनने से बच जाएंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। धन की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। निजी जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा। बजरंगबली के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का 5 पाठ करें। भाग्य मजबूत होगा।
कुंभ
आज आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। जश्न में डूबे रहेंगे। उन लोगों से दूरी बनाए रखें, जिन्हें आप नहीं जानते हैं। कुछ लोग धोखा देने की फिराक में हैं। सतर्क रहें। अपनी बातें उन्हीं लोगों से शेयर करें, जिन पर आप भरोसा करते हैं। किसी की मदद करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से समय आशानुकूल है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मीन
आज पार्टनरशिप में लाभ की स्थिति बन रही है। सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में बिना रिसर्च के निवेश करना हानि करवा सकता है। सट्टे बाजी से दूर रहें। पेशेवर मोर्चे पर अतिउत्साह आपको शर्मिंदा कर सकता है। खासकर, शाम का समय वर्कप्लेस में आपका मजाक बन सकता है। सावधानी से कार्य करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ फलदायी रहेगा।

Related Posts
Post Comments

Comments