6 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope

6 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आपका दयालु स्वभाव आज आपको काफी लाभ दिलाने में मदद करेगा। करीबी लोगों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वित्तीय रिस्क ले सकते हैं लेकिन इससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपको प्यार की कमी महसूस हो सकती है, कोशिश करें कि शाम का समय प्रेमी के साथ बीते।

वृषभ
आज आप शारीरिक और मानसिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इसलिए काम के बीच आप आज आराम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ वित्तीय मतभेद हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको काफी सोच-विचारकर करने की जरूरत है। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

मिथुन
आज आपको पॉजिटिव खबर मिल सकती है। कहीं से अचानक से धन की आमद आएगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं आपकी लाभदायक रहेंगी। साथी से आपको निराशा मिल सकती है। इसलिए आज आप सावधान रहें और धैर्य के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़े 15 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
आपको चोट लग सकती है। इसलिए सावधानीपूर्वक कार्य करने का प्रयास करें। प्राचीन वस्तुओं और आभूषणों में निवेश करने से वित्तीय लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ आपकी यात्रा हो सकती है। समय आपका आज काफी अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी की बात मानें।

यह भी पढ़े 14 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पार्टी मनाने के लिए यह बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के साथ रोमांस भरा दिन बीत सकता है। कामकाज के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन बेहद खूबसूरत बीतेगा।


कन्या
आज आप सामाजिक चिंता कर सकते हैं। पूर्व में किए गए आपके प्रयास आपके रंग लाएंगे। परिवार के साथ आराम करने के लिए कुछ समय निकालें। पुराने दोस्त से मिलने पर आप काफी उत्साह में दिखेंगे। उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं। यह दिन आपके लिए यादगार बन जाएगा।

तुला
आज आपके शरीर में अचानक से दर्द हो सकता है। आप आज आराम करने का प्रयास करें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पिता के मार्गदर्शन का उपयोग करें। प्रिय मित्र के साथ पल बिताने का प्रयास करें। आपको कार्यस्थल पर अच्छे कामों का रिजल्ट मिल सकता है।

वृश्चिक
वित्तीय अवसर आपके हाथ आएंगे। उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। विवाह संबंध में आपके मजबूती आएगी। प्रेमी की भावनाओं को समझना जरूरी है। कार्यस्थल पर सुधार की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की ईमानदारी पर संदेह करना आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन में चुनौतियां ला सकता है।

धनु
आज आपको वित्तीय निर्णय लेने में काफी सावधानी बरतनी है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का पालन करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की रोमांचक खबर खुशी ला सकती है। प्रियजनों के साथ जश्न मनाने पर विचार कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक सौदे करते समय अपनी भावनाओं को काबू में रखें। नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

मकर
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैटी चीज का सेवन करने से बचें। अनावश्यक खर्च आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है। शिशु के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं हो सकती हैं। प्रियजन से दूर रहने पर आपका आज मन कार्यस्थल पर नहीं लगेगा। करीबी लोग आपकी संगति का फायदा ले सकते हैं।

कुंभ
अपनी ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग को भी कमजोर कर सकता है। वित्तीय सलाह के लिए आपको बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूरी है। दोस्तों के साथ शाम का समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। 

मीन
आज आपको धैर्य की जरूरत है। वित्तीय मामलों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अप्रत्याशित खर्चों से बचें। नए रोमांटिक संबंध बनने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और संतोषजनक समय का आनंद लें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष गिरफ्तार Ballia News : दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष गिरफ्तार
Ballia News : भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में परीक्षा देने आई कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल...
बलिया में बहन के ससुराल आई किशोरी को गन पॉइंट पर अगवा कर गैंगरेप
बलिया की पांच खबरे : मारपीट में 14 घायल, 27 को प्रवेश परीक्षा, आज से शुरू होगा...
Ballia News : दिव्यांशु शेखर सिंह ने CGL में भरी सफलता की उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा आपका सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
21 मार्च से बदले रूट पर चलेगी तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें, देखें पूरा डिटेल्स
बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष बनें संजय मिश्र, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह