स्टेज पर दूल्हा के साथ खड़ी दुल्हन को खींच ले गई सहेली, बुलानी पड़ी पुलिस

The bride standing with the groom on the stage was dragged away by her friend

स्टेज पर दूल्हा के साथ खड़ी दुल्हन को खींच ले गई सहेली, बुलानी पड़ी पुलिस

UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दुल्हन की सहेली की वजह से एक शादी टूट गई। रविवार की रात एक होटल में आयोजित रिंग सेरेमनी के बीच एक युवती पहुंच गई। वो दुल्हन को स्टेज से खींचकर साथ ले गई और एक कमरे में बंद कर दिया। खुद भी कमरे में बंद हो गई। काफी हंगामा हुआ। फिर दूल्हे को ऐसी बात पता चली कि उसने रिश्ता ही तोड़ दिया। मामला गांधीपार्क क्षेत्र का है।

दुल्हन की सहेली ने दावा कि दोनों का समलैंगिक रिश्ता है। जैसे ही यह बात बाहर निकली, दुल्हन के परिजनों ने सहेली की पिटाई शुरू कर दी। दुल्हन भी उधर इस रिश्ते से मुकर गई। यहां तक कि वो युवती को पहचानने से भी इनकार करने लगी, लेकिन युवती ने इस बीच ऐसे सुबूत दिखाए, जिससे रिश्ता टूट गया। बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की परास्नातक युवती का रिश्ता क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके के युवक से तय हुआ था। रविवार को गांधीपार्क बस स्टैंड के पास होटल में रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म चल रही थी।

लड़की-लड़का स्टेज पर थे, तभी सफेद शर्ट व पैंट पहने एक युवती आई। उसने दुल्हन बनने जा रही लड़की का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले जाने लगी। इस पर दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों परिवारों के लोग कुछ समझ नहीं पाए। विरोध के बीच युवती और दुल्हन एक कमरे में बंद हो गईं। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे। मगर दोनों बाहर नहीं आईं। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एक घंटे बाद खुद कमरा खोलकर बाहर आई युवती ने कहा कि उसके लड़की से चार साल से प्रेम संबंध है।

यह भी पढ़े बलिया में धारदार हथियार से युवक की हत्या, धावा बोलकर मनबढ़ों ने दिया घटना को अंजाम

इस पर लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए और युवती से मारपीट करने लगे। दूसरी तरफ लड़की इस रिश्ते को नकार रही थी। उसने यहां तक कहा कि वह युवती को जानती तक नहीं है। इस पर युवती ने दुल्हन संग रिश्ते के कई सुबूत दिखाए। दुल्हन के परिजनों ने फिर युवती को दूसरे कमरे में बंद कर दिया, तभी पुलिस पहुंच गई। उधर, यह हंगामा देख लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया। इधर, बीना नाम की युवती ने कहा कि वह और उसकी सहेली (जिसकी आज रिंग सेरेमनी हो रही थी) दोनों स्कूल टाइम से ही पिछले चार वर्षों से समलैंगिक रिश्ते में है। दोनों के बीच शादी करने को लेकर बातें होती थीं। मेरी गोद भराई हो गई थी। 22 अप्रैल को शादी होनी है, लेकिन मेरी प्रेमिका ने शादी रुकवाने के लिए दवाब बनाया और अपने घर में साड़ी से फांसी लगाने की धमकी दी, इसके बाद मैंने अपना रिश्ता तोड़ दिया। वहीं, हंगामा बढ़ने पर देररात पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थीं।

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान, सामने आ रही ये बड़ी वजह बलिया : सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान, सामने आ रही ये बड़ी वजह
बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में होली के दिन सास की फटकार से क्षुब्ध विवाहिता ने रविवार...
Ballia News : राजेश हत्याकांड में सात गिरफ्तार, बाल अपचारी भी शामिल
Ballia News : दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष गिरफ्तार
बलिया में बहन के ससुराल आई किशोरी को गन पॉइंट पर अगवा कर गैंगरेप
बलिया की पांच खबरे : मारपीट में 14 घायल, 27 को प्रवेश परीक्षा, आज से शुरू होगा...
Ballia News : दिव्यांशु शेखर सिंह ने CGL में भरी सफलता की उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा आपका सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल