Ballia News : प्रधान के निधन को साहू हितकारिणी समिति ने बताया अपूर्णीय क्षति, स्मृतियों को याद कर भावुक हुए लोग




बलिया : साहू हितकारिणी समिति, बलिया द्वारा साहू भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता की स्मृतियों को नमन् किया गया। मिलनसार प्रवृति के धनी प्रभुनाथ जी के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने श्रद्घा का पुष्प अर्पित करने के साथ ही गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
डा. एके गुप्ता, प्रो. संतोष गुप्ता, प्रो. अनिल गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अरविन्द गांधी, विजय प्रकाश गुप्ता, गिरजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रभुनाथ जी साहू हितकारिणी समिति के आजीवन सदस्य तो थे ही, कार्य समिति के सदस्य भी थे। बिसौली ग्रामसभा के प्रधान प्रभुनाथ जी के असामयिक निधन से समिति मर्माहत है। उपस्थित लोगों ने प्रभुनाथ जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता तथा संचालन महामंत्री विजय शंकर गुप्ता ने किया।
विनोद गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सत्यनरायण गुप्ता, अजीत गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, संजय गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, मोहन गुप्ता, अमित गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, विनय गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, रणविजय गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता आदि उपस्थित रहें।


Comments