बलिया में किसान के लिए काल बनीं आंधी-पानी, भागने के बाद भी नहीं बची जान
On




बलिया : तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नकुल यादव (55) पुत्र रामचंद्र यादव अपने गेहूं के खेत में कटाई कर रहे थे। अचानक तेज आंधी-तूफान आने पर वह अपनी सुरक्षा के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए। दुर्भाग्यवश, उसी पेड़ की एक बड़ी डाल उनकी मौत बनकर उन पर गिर गई।आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:


Related Posts
Post Comments
Latest News
18 Apr 2025 13:18:33
Ballia News : सशस्त्र पुलिस में विद्यमान रिक्ति के दृष्टिगत पुलिस रेगुलेशन के प्रस्तर-525 में निहित व्यवस्था के अन्तर्गत पुलिस...
Comments