24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का सोमवार ? पढ़ें दैनिक राशिफल

24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का सोमवार ? पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज आपके साथ कुछ अनियोजित घटनाएं घटित हो सकती हैं। इससे बचने का रास्ता निकालें। अच्छे कपड़े पहनें क्योंकि इस अवसर पर आप अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। नए कपड़ों से सकारात्मक ऊर्जा आती है। आप अपने लंबित मुकदमों के संबंध में कानूनी सलाह ले सकते हैं। काम पर तनाव दोगुना हो सकता है, इसलिए अपने कार्यशैली पर ध्यान दें।

वृषभ
आज आप खुद को किसी मुश्किल हालात में पा सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। खर्च आज आपका बढ़ सकता है। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना है। किसी नए कार्य के लिए तैयार रहें।

मिथुन
आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन भी आपका काफी खुशहाली भरा बीतेगा। किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। शेयर बाजार में अभी इनवेस्ट करने से बचें न हीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का समय है।

यह भी पढ़े 12 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
आज आप किसी बात को लेकर उदास महसूस कर सकते हैं। लेकिन आपको उदास नहीं रहना है। स्वास्थ्य आपका आज सामान्य रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने से बचें। नौकरी में आज आपको बॉस से तारीफ मिलेगी। पैसा कमाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़े Ballia News : अभी पत्नी के हाथों से उतरा नहीं था मेहंदी का रंग और उजड़ गया सुहाग

सिंह
आज आप अपने काम को लेकर अपनी पहचान बनाएंगे। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ करियर संबंधित निर्णय आज छात्र ले सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंता आपकी दूर होगी। आप अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। नीले रंग का कपड़ा पहनें।

कन्या
आज के दिन कन्या राशि वालों का दिन प्यार भरा बीतेगा। अपने जीवन साथी के प्रति समर्पित रहें। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। लंबे समय जिस चीज का इंतजार आपको था आज वह मिल सकता है। करियर में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देन की आवश्यक्ता है।

तुला
आपको आज किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के बीच आज आपकी आत्मीयता बढ़ेगी। आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आज सेहतमंद खाना खाएं नहीं तो आपको पेट संबंधित बीमारी हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय का आनंद लें। अपने कार्यस्थल पर भरपूर समय दें।

वृश्चिक
आप आज अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके लिए कई बेहतर अवसर सामने आने वाले हैं। छात्रों के लिए आज का दिन पढ़ाई को लेकर काफी अच्छा रहने वाला है। माता-पिता को आज आप गौरवान्वित करेंगे।

धनु
आज आप अपने दिनचर्या के काम पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोगों को आपका काम काफी पसंद आएगा। आपका बॉस भी आपके कामों की तारीफ कर सकता है। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। घर में आपको अच्छा माहौल मिलेगा। कोशिश करें कि आज समय निकालकर परिवार के सदस्यों के साथ बैठें।

मकर
आपका मिलनसार स्वभाव आज लोगों को काफी पसंद आएगा। अपने प्रियजनों के सामने आपको अपने में परिवर्तन की जरूरत है। आज आपको सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सफेद रंग आपके अंदर कॉम्फिडेंस लाता है। आज खरीदारी का प्लान बनेगा लेकिन ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें।

कुंभ
आज आपका मूड किसी बात को लेकर हल्का सा खराब हो सकता है। हालांकि शाम के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा। किसी से बेवजह विवाद करने से आपको बचना है। घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिन पर भी आपका काफी समय खर्च हो सकता है। अगर आपके मन में कुछ चल रहा है तो उसे बेझिझक परिवार के सदस्यों से बताने का प्रयास करें। हल निकलेगा।

मीन
आज आपका प्रेमी आपसे किसी चीज की मदद मांग सकता है। अगर आप उसकी मदद नहीं करेंगे तो वह आपसे नाराज हो सकता है इसलिए मदद करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी से बहस करने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है।

Post Comments

Comments

Latest News

कुएं में डूबने दो सगे भाइयों की मौत, सामने आ रही ये वजह कुएं में डूबने दो सगे भाइयों की मौत, सामने आ रही ये वजह
UP News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की...
बलिया में हत्या का प्रयास पड़ा भारी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
ट्रेन से कटे प्रेमी युगल... ट्रैक पर मिला शव
बलिया में भाई-बहन पर कुल्हाड़ी से हमला... पिता-बेटा गिरफ्तार
CBSE ने छात्रों को दिया होली गिफ्ट : टेंशन फ्री होकर होली खेलें स्टूडेंट्स, बाद में दे सकेंगे 15 मार्च को होने वाला एग्जाम
14 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : युवती ने चुनीं मौत की राह, मगर क्यों ?