बलिया : प्रधान संघ बैरिया के अध्यक्ष अमरदेव यादव, मंत्री बने अशोक पांडेय

बलिया : प्रधान संघ बैरिया के अध्यक्ष अमरदेव यादव, मंत्री बने अशोक पांडेय

मझौवां, बलिया : बैरिया ब्लॉक के सभा कक्ष में गुरुवार को ब्लॉक प्रधान संघ के विभिन्न पदों का चुनाव किया गया। इसमें दलपतपुर प्रधान अमरदेव यादव को अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत चरजपुरा के प्रधान अशोक पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में महामंत्री श्रीकांत पुर नारायणगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण यादव को महामंत्री तथा गोपालपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आशा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैरिया ब्लॉक प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरदेव यादव ने कहा कि मैं बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के सभी 30 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के मान सम्मान और उनके संघर्षों का साथी रहूंगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जो भी हमारे प्रधान भाइयों का प्रस्ताव आदेश निर्देश होगा उसका पालन करूंगा। इस मौके पर बैरिया ब्लॉक के 30 ग्राम पंचायतों के प्रधान अथवा उनके प्रतिनिधि शुभम सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू, रोशन गुप्ता, प्रमोद यादव, शिवाजी सिंह, सत्येंद्र यादव, जनार्दन मौर्य, जितेंद्र वर्मा, हृदय वर्मा, मनोज निषाद, भुवनेश्वर राम, अखिलेश यादव आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

हरेराम यादव

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह
बलिया : बांसडीह ब्लाक की ग्राम पंचायत पर्वतपुर में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पंहुचे...
इस बार सनातन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं 17 सितंबर, ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से जानिएं क्यों
विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
माैत से पहले बलिया के युवक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया कुछ ऐसा - अब आखिरी बार काेशिश की जायेगी, कुछ बड़ा हाेगा या...
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक ; VIDEO वायरल
बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
बलिया में महिला से छेड़खानी, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा