बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ : अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, महामंत्री बनें सर्वेद्र विक्रम सिंह ; देखें पूरी टीम

बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ : अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, महामंत्री बनें सर्वेद्र विक्रम सिंह ; देखें पूरी टीम

बलिया : लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बलिया का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें नरेंद्र मिश्र को अध्यक्ष और सर्वेंद्र विक्रम सिंह को महामंत्री चुना गया है। चुनाव के बाद पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने नए अध्यक्ष और महामंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव सम्पन्न होने के बाद संजय तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सोनी को उपाध्यक्ष, राजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष, रत्नेश सिंह को संगठन मंत्री, अखिलेश यादव को ऑडिटर और उपेंद्र कुमार को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। वहीं, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया। बैठक का संचालन मनोज राय ने किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।महामंत्री सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।

पदाधिकारियों का कार्यकाल एक साल, निगाह रखेगी एल्डर कमेटी

यह भी पढ़े बलिया : मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वाराणसी रेफर ; देखें Video

बैठक में पदाधिकारियों के कार्यकाल को एक वर्ष रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि संगठन को जल्द से जल्द पंजीकृत करा लिया जायेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि एक तीन सदस्य वाली एल्डर कमेटी का गठन किया जायेगा, जो पदाधिकारियों पर नजर रखेगी। इस कमेटी के पास किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ अगर कार्यकारिणी से प्रस्ताव पारित कर जांच मिलती है तो यह कमेटी संबंधित पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगी। स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर यह कमेटी संबंधित पदाधिकारी को बर्खास्त कर सकती है।

यह भी पढ़े विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष - नरेंद्र मिश्रा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - संजय तिवारी
उपाध्यक्ष- अमित सोनी
महामंत्री- सर्वेन्द्र विक्रम सिंह
प्रवक्ता- उपेन्द्र गुप्ता
संगठन मंत्री- रत्नेश सिंह
कोषाध्यक्ष - राजीव प्रसाद
ऑडिटर - अखिलेश यादव 

यह भी पढ़े माैत से पहले बलिया के युवक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया कुछ ऐसा - अब आखिरी बार काेशिश की जायेगी, कुछ बड़ा हाेगा या...

कमेटी के सम्मानित सदस्य 
1- मनोज राय
2- विनय जी
3- आसिफ जैदी
4- पुष्पेन्द्र तिवारी उर्फ सिंधु तिवारी
5- राणा प्रताप सिंह
6- रजनीश श्रीवास्तव
7- कंचन सिंह
8- कृष्णकांत पांडेय 
9- आदित्य वर्मा
10-शशि कुमार 
11- राजू गुप्ता
12-नन्द किशोर नवल 
13- आरिफ अंसारी
14- सागर गुप्ता 
15-इमरान खान

Post Comments

Comments

Latest News

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, चुनी गई विधायक दल की नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, चुनी गई विधायक दल की नेता
नई दिल्ली : दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक दल की बैठक में...
प्रेमी की बांहों में पत्नी को देख पति ने उठाया तलवार, फिर...
बलिया में तबाही मचाने को बेताब गंगा, घाघरा और टोंस की लहरे, फ्लड एरिया में मची अफरा-तफरी ; डूबे कई सम्पर्क मार्ग
बलिया एसपी ने दो निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, इस कोतवाली को मिले नये प्रभारी
बलिया बेसिक के चार कर्मयोगियों को मिला एडू लीडर्स अवार्ड
321 परिषदीय विद्यालयों में लगेंगे टच स्क्रीन स्मार्ट पैनल
17 सितम्बर 2024 : आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल