दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, चुनी गई विधायक दल की नेता

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, चुनी गई विधायक दल की नेता

नई दिल्ली : दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में सीएम केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सर्व सहमति से स्वीकार कर लिया गया। आज शाम को अरविंद केजरीवाल एलजी से मिलकर अपने पद से इस्तीफा देंगे।

विधायक दल की नेता चुनी गई आतिशी
आतिशी को विधायक दल की बैठक में विधान दल का नेता चुन लिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विधायकों ने भी आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी। वो दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं।

कौन हैं आतिशी
आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है। आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाढ़ का कहर : लहरों के दबाव से टूटा एनएच 31, प्रशासन अलर्ट ; देखें Video बलिया में बाढ़ का कहर : लहरों के दबाव से टूटा एनएच 31, प्रशासन अलर्ट ; देखें Video
बैरिया, बलिया : खतरा विन्दु से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा व टोंस नदी की प्रलयकांरी लहरें तबाही मचाना शुरू...
स्कूल की शिकायत लेकर डीएम से मिले थे बच्चे, दो शिक्षक किए गए सस्पेंड
19 सितम्बर 2024 : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया : भाजयुमो नेता की शिकायत पर दरोगा सस्पेंड
बलिया में सड़क पर पहुंचा इंस्टाग्राम का विवाद, चले लाठी-डंडे
बीआरसी हनुमानगंज पर एफएलएन थ्री का प्रशिक्षण शुरू
बलिया में उफान पर बाढ़ : पीड़ितों की मदद को ज़िला प्रशासन मुस्तैद, एनडीआरएफ तैनात