फंदे पर पत्नी को लटका देख सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को उड़ाया

फंदे पर पत्नी को लटका देख सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को उड़ाया

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है, जहां पत्नी के सुसाइड के 1 घंटे बाद सिपाही पति ने जान दे दी। सोमवार देर रात पहले पत्नी ने फांसी लगाई। शव फंदे पर लटका देख सिपाही पति राइफल लेकर घर से निकाला। घरवालों से कहा कि पुलिस को सूचना देने जा रहा हूं। वहीं से चुनाव ड्यूटी पर चला जाऊंगा। 100 मीटर दूर जाने पर उसने गर्दन से राइफल सटाई और ट्रिगर दबा दिया। बुलेट उसके सिर को चीरते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।  
 
 
बताया जा रहा है कि मयंक (32) GRP में सिपाही थे। मयंक की तैनाती झांसी में थी। इस समय उसकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। मयंक की शादी 4 साल पहले कुसुम (26) से हुई थी। दोनों का 3 साल का बेटा भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मयंक के चचेरे भाई प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया मयंक बिजनौर में मतदान कराने के बाद 21 अप्रैल को घर आया था। 22 अप्रैल की रात को उसका कुसुम से किसी बात को लेकर तकझक हुआ था।
 
प्रवीण ने बताया रात करीब 11 बजे मयंक छत पर सो गया। कुसुम कमरे में थी। रात में मयंक की नींद खुली तो पानी का बोतल फ्रिज से निकालने के लिए कमरे में गया। यहां उसने देखा कि पत्नी पंखे के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। यह देखते ही मयंक ने शोर मचाया। शोर सुनकर हम लोग पहुंच गए। शव को उतारा गया। मयंक हम लोगों से कहने लगा कि पत्नी ने सुसाइड किया है। इसकी सूचना रैपुरा थाने में देने जा रहा हूं। वहीं से चुनावी ड्यूटी पर गाजियाबाद निकल जाऊंगा। 
 
उसे रोका गया, मगर वह नहीं माना। उसने राइफल ली और बाइक से निकल गया। 100 मीटर दूर पर मेरा घर है। मेरे घर के सामने मयंक ने बाइक रोकी और राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे, तो वह जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। मयंक के सुसाइड की सूचना पुलिस को दी गई। थाने की पुलिस और एसपी एके सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची। मयंक और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही परिवार वालों से पूछताछ की।.

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह बलिया लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह
बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष...
बलिया में दबंगई का एक और केस आया सामने... पांच घायल
World Press Freedom Day पर सनबीम बलिया की अनोखी पहल
बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, इंटरसिटी से गिरकर युवक गंभीर
बलिया : पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने ससुर पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार
बलिया : बृजेश सिंह हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार, जानिएं कत्ल की वजह
डूब गया एक और ‘लाल सितारा’, नहीं रहे अतुल कुमार अंजान