बलिया : प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई विद्यालय संचालन के समय में परिर्वतन की मांग, डीएम को लिखा पत्र
On
बलिया। भीषण गर्मी एवं तपिश को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व मंत्री राजेश पाण्डेय ने विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। संघ ने बताया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक है। ऐसे में भीषण गर्मी और तपिश से छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। साथ ही वो बीमार भी पड़ रहे हैं। कई जनपदों में समय में परिवर्तन भी चुका है। उपरोक्त परिस्थिति को देखते हुए शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग किया।
Related Posts
Post Comments
Latest News
9 मई 2024 : जानिएं क्या कहते है आपके सितारे
09 May 2024 05:58:27
मेष आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपके व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। आपके मन में कुछ नई योजनाएं...
Comments