बलिया : सहेली ने ही दिया दगा, घर बुलाकर छात्रा के साथ करवाया गंदा काम ; आरोपी गिरफ्तार
Ballia News : किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। वहीं, पीड़िता की दगाबाज सहेली अभी पुलिस पकड़ में नहीं आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़ित किशोरी की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन मई 2024 को 11 बजे दिन में मेरी पुत्री नगर के एक कोचिंग से छुट्टी होने के बाद अपनी सहेली के साथ उसके घर चली गई। सहेली ने उसे घर में जन्मदिन कार्यक्रम मनाने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी। यहां साजिश के तहत सहेली ने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे मेरी पुत्री बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित लड़के ने मेरी पुत्री संग दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ने पर समीप के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां स्थिति और खराब होने पर सहेली उसे मेरे घर ले आई और घटना से अवगत कराया। पीड़िता को रसड़ा सीएचसी ले गए, जहां से बलिया रेफर कर दिया गया। बलिया में स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ भेज दिया। आजमगढ़ के चिकित्सकों ने पुलिस केस बताकर पुन: बलिया भेज दिया, जहां पर सही उपचार भी संभव नहीं हो पा रहा है।
उधर, प्रभारी निरीक्षक क्षितिज दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की सहेली व किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच आरोपी किशोर को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Comments