बेखौफ बेगम ने शौहर के साथ पार की दरिंदगी की हदें : चाकू से हमले के बाद सिगरेट से दागती रही प्राइवेट पार्ट

बेखौफ बेगम ने शौहर के साथ पार की दरिंदगी की हदें : चाकू से हमले के बाद सिगरेट से दागती रही प्राइवेट पार्ट

बिजनौर : महिला ने शौहर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। हाथ पैर बांध कर उसके गुप्तांग को जलती हुई सिगरेट से दागा। चाकू से गुप्तांग को काटने का प्रयास किया। शक होने पर पहले से ही परिजन की ओर से लगाए गए खुफिया कैमरे में घटना कैद हो गई। वीडियो देखकर हर किसी की पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिए। घटना 29 अप्रैल की रात की है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी का निकाह 17 नवम्बर 2023 को प्रेम प्रसंग के चलते गांव शफियाबाद, थाना स्योहारा निवासी स्व. खुर्शीद अहमद की पुत्री के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह अपनी बीवी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगा। निकाह के बाद उसे पता चला कि उसकी बीबी का स्वभाव सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है।
 
वह उसके साथ लड़ाई-झगड़ा, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगी। साथ ही उसे जान से मारने की फिराक में लग गई। युवक ने अपनी परेशानी परिजनों को बताई। आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि उसकी बीृवी उसके पास आई और दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बदहवास हो गया तो उसने उसके हाथ पैर बांधकर इंसानियत की सारी हदें पार कर दी।
 
हैवानियत दिखाते हुए उसे जान से मारने की नियत से पत्नी ने उसका गला दबाया। चाकू से गुप्तांग काटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सिगरेट पीकर जलती हुई सिगरेट से उसके गुप्तांग को जलाया और उसके नाजुक अंग से छेड़छाड़ की। वह तड़पता व चिल्लाता रहा।पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्षी के तौर पर वीडियो कब्जे में ले ली गई है।
 
मानसिक तनाव में पीड़ित
 
बीबी द्वारा की गई हैवानियत के बाद से पीड़ित मानसिक तनाव में है। उसने जिस लड़की से प्रेम किया, उसके बाद उससे शादी की। लेकिन शादी के बाद पत्नी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। युवक सोच भी नहीं सकता था कि उसकी प्रेमिका बनी पत्नी उसके साथ इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम देगी। 

Post Comments

Comments

Latest News

बैरिया तहसील बार एसोसिएशन : उमेश सिंह अध्यक्ष, मिथिलेश सिंह उपाध्यक्ष ; महामंत्री बनें विनय सिंह बैरिया तहसील बार एसोसिएशन : उमेश सिंह अध्यक्ष, मिथिलेश सिंह उपाध्यक्ष ; महामंत्री बनें विनय सिंह
बैरिया, बलिया : बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए चुनाव में अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह ने एक मत...
राधाकृष्ण अकादमी में रोमांचक तीन दिवसीय समर कैंप का समापन
जूता कारोबारियों के यहां अकूत दौलत देखकर IT अफसर भी हैरान : 40 करोड़ कैश मिला, गिनती अभी पूरी नहीं
फूल हूं...  तासीर मेरी तितलियों से पूछना
19 मई 2024 : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया : पशु बाड़ा में लगी आग, 6 गोवंश झुलसे
Road Accident in Ballia : बाइक सवार की टूटी सांस, परिवार में मचा कोहराम