बलिया : पिकअप ने मारी टेम्पो में टक्कर, एक की मौत ; चार गंभीर

बलिया : पिकअप ने मारी टेम्पो में टक्कर, एक की मौत ; चार गंभीर

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर मनियर मार्ग पर नारायणपुर नर्सरी के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार चार महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। आनन-फानन में पहुंचे लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं तीन लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। उधर, जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल भोला साहनी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि केवटलिया कला से एक टेंपो नारायणपुर की तरफ आ रही थी, तभी मनियर के तरफ से आ रही तेज रफ़्तार पिकअप ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में केवटलिया निवासी दिनेश सहनी (60) पुत्र स्व. सुदामा साहनी, सीता देवी (60) पत्नी स्व. राम इकबाल सिंह, आरती सहनी (15) पुत्री अमर चांद साहनी, तेज प्रताप सिंह (60) पुत्र स्वर्गीय चंद्रचूर सिंह, भगवान जी सिंह (60) पुत्र स्व. वासुदेव सिंह, उमा देवी (55) पत्नी ओमप्रकाश सहनी, भोला साहनी (66) पुत्र स्व. शिव वचन सहनी, सरस्वती देवी (62) पत्नी स्व. बच्चा सहनी घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान भोला साहनी की मौत हो गई, जबकि चार का इलाज चल रहा है। 

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : 12वीं में स्कूल टॉपर जान्हवी सिंह ने बताया भविष्य का सपना, शानदार है शिक्षक पुत्री का टॉरगेट बलिया : 12वीं में स्कूल टॉपर जान्हवी सिंह ने बताया भविष्य का सपना, शानदार है शिक्षक पुत्री का टॉरगेट
बलिया : CISCE द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में कैस्टरब्रिज स्कूल बसन्तपुर की छात्रा जाह्ववी सिंह ने 92.25 प्रतिशत...
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला : नेशनल कोऑर्डिनेटर और उतराधिकारी पद से हटाए गए आकाश आनंद, बताई ये वजह
8 मई 2024 : कैसा रहेगा आज का अपना दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
बलिया : सहेली ने ही दिया दगा, घर बुलाकर छात्रा के साथ करवाया गंदा काम ; आरोपी गिरफ्तार
बलिया में युवती के साथ मनबढ़ई, युवक की तलाश में जुटी पुलिस
बलिया में कांग्रेस ने जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह को छः वर्षों के लिए किया निष्कासित
बलिया संसदीय क्षेत्र : मोहम्मदाबाद में मंत्री ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, फेफना में भाजयुमो का युवा सम्मेलन