बैग पर पड़ी बलिया पुलिस की नजर... शख्स भेजा गया जेल
On
Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान में उभांव पुलिस टीम को सफलता मिली हैै। उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व उप निरीक्षक सूर्यपाल मय हमराह कां. देवा साहनी व मनीष जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले त्रिवेणी यादव उर्फ वभजी पुत्र स्व. भोला यादव (निवासी सोनाडीह थाना उभांव) को गौरी ताल घोसा सोनाडीह कुण्डैल मार्ग पर स्थित दुर्गा मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक बैग में 2 किलो 434 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पाबंद कर पुलिस ने अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
Post Comments
Latest News
UP Police Van Fire Video : कैदी वाहन जलकर राख, महिला बंदियों और पुलिसकर्मियों ने कूद कर बचाई जान
30 Apr 2024 15:42:42
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को राजभवन के गेट नंबर 14 के सामने जिला जेल से...
Comments